वर्दी का फर्ज, मां का ममत्व: महिला पुलिस अधिकारी स्वाति गुप्ता बनीं प्रेरणा
Palamu : शहर थाना में पदस्थापित महिला पुलिस अवर निरीक्षक स्वाति गुप्ता आज की कामकाजी महिलाओं के संघर्ष और समर्पण की सशक्त मिसाल है। वर्दी पहनकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली स्वाति गुप्ता अपनी छोटी बेटी के प्रति भी उतनी ही समर्पित हैं। ड्यूटी पर निकलने से पहले बेटी को अपने साथ सुरक्षित बांधकर स्कूटी पर बैठी यह तस्वीर बताती है कि एक मां के लिए उसका बच्चा और उसका कर्तव्य—दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

लिस सेवा ऐसी नौकरी है, जिसमें समय की कोई निश्चित सीमा नहीं होती। कभी दिन तो कभी रात, हर परिस्थिति में ड्यूटी निभानी पड़ती है। ऐसे में महिला पुलिसकर्मियों के सामने अपने परिवार और छोटे बच्चों की देखभाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी होती है। इसके बावजूद वे पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती है।
स्वाति गुप्ता की यह तस्वीर केवल एक पुलिस अधिकारी की नहीं, बल्कि उन हजारों कामकाजी माताओं की कहानी है, जो हर दिन अपने सपनों, परिवार और कर्तव्य के बीच संतुलन बनाकर समाज के लिए प्रेरणा बनती हैं।शहर थाना में पदस्थापित महिला पुलिस अवर निरीक्षक स्वाति गुप्ता अपनी नन्ही बेटी के साथ। यह तस्वीर वर्दी के फर्ज और मां के ममत्व के अद्भुत संतुलन को दर्शाती है।



