नावा बाजार: सदर एसडीओ और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के बीच किया 11 सौ फलदार पौधा का वितरण

Palamu : पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड के बसना गांव स्थित पंचायत सचिवालय के समीप शनिवार को सीआईटी बीएम पांडेय की ओर से आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम में सदर एसडीएम संजय पांडेय,सांसद प्रतिनिधि अनुज कुमार पांडेय नावा बाजार बीडीओ रेणु बाला , थानाप्रभारी संजय कुमार यादव व पूर्व मूखिया सुरेश महतो ने संयुक्तरूप आसपास के दर्जनों गांवों से जुटे ग्रामीणों के बीच 1100 फलदार, ईमारती व औषधीय पौधा वितरित किया।

पौधा वितरण करते हुये एसडीएम ने कहा कि प्रकृति व पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिये पौधरोपण जरूरी है। उन्होंने समाज के सभी लोगों को इस अभियान में शामिल होकर पौधरोपण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिये सभी लोगों को सरकार की आह्वान पर पौधरोपण अभियान में शामिल होकर पौधा लगाने और उसे बचाने की जरूरत है। उन्होंने इस कार्य के लिये टीटी इंस्पेक्टर बीएम पांडेय की काफी सराहना की।

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में अपनी दायित्वों के निर्वहन करने के बाद बचे समय में सामाजिक कार्य करना बेहद सराहनीय व प्रशसनीय कार्य है। उन्होंने ग्रामीणों को पौधा देते हुये उनसे उसे लगाकर बचाने की भी अपील की ताकि इस अभियान की सार्थकता सफल हो सके। उन्होंने लोगों को पौधा देते हुए यह भी कहा कि वे घर पर जाकर देखेंगे कि पौधा लगाए हैं कि नहीं। उन्होंने सभी लोगों से पौधा लगाकर हरहाल में उसे बचाने की मार्मिक अपील की।टीटी इंस्पेक्टर बीएम पांडेय ने कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुये कहा कि वे पिछले 11 वर्षों से अपने जन्मदिन के मौके पर पौधा वितरण कर लोगों में जागरूकता लाने का मुहिम शुरू किया है।

उन्होंने अगले कार्यक्रम को और विस्तार से करने की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से जहां प्रकृति व पर्यावरण की रक्षा होगी। वहीं किसानों के लिये यह आय का भी बड़ा स्रोत साबित होगा। उन्होंने कहा कि पलामू हमेशा सुखाड़ की चपेट में रहता है उससे निबटने के लिये इससे बड़ा हथियार और कुछ नहीं हो सकता। वहीं पौधे लगाने से लोगों की आर्थिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव आ जाता है। मौके पर सतीश पांडेय, थाना प्रभारी संजय कुमार, एएसआई राजकुमार सिंह, एएसआई प्रदुम्न पासवान, गोपाल पांडेय, वशिष्ठ मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!