Gadhwa : प्रेमी प्रेमिका में हुआ झगड़ा गुस्से में आकर प्रेमिका ने की आत्महत्या का प्रयास

PALAMU : प्रेमी से झगड़ा कर प्रेमिका ने कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास की। जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले के एक लड़की को पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कौउवल कुरकुटा गांव निवासी रोहित कुमार पिता विजय राम के साथ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।शनिवार को फोन से बात कर रोहित ने लड़की को मिलने के लिए डालटनगंज बुलाया था।

रोहित के बुलाने पर लड़की डालटनगंज पहुंची। इसी बीच कुछ बात को लेकर रोहित और लड़की के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच गुस्से में आकर लड़की कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास की। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहित के द्वारा लड़की को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद लड़की खतरे से बाहर है।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर रोहित से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में लड़की का इलाज करवा रहे है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!