IPS Officer इंद्रजीत महथा को गृह मंत्रालय से दक्षता पदक मिलने पर चंदनकियारी में खुशी की लहर

Bokaro : भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वर्ष 2009 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी चंदनकियारी प्रखंड के साबडा निवासी इंद्रजीत महथा को वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध अभियानों में असाधारण साहस एवं दक्षता का प्रदर्शन करने के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026 से सम्मानित किया गया है। श्री महथा झारखंड में पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एसटीएफ), राँची के पद पर कार्यरत हैं।

विगत 15 वर्षों से झारखंड में वामपंथी उग्रवाद (LWE) के विरुद्ध अभियानों में सक्रिय भूमिका में रहना इनकी विशिष्ट पहचान है।

पलामू, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावाँ जैसे अत्यधिक नक्सल प्रभावित जिलों में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें वर्ष 2022 में पुलिस (आंतरिक सुरक्षा सेवा) पदक से सम्मानित किया गया।

झारखंड में पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०), राँची के पद पर कार्यरत रहते हुए वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध अभियानों में असाधारण साहस एवं दक्षता का प्रदर्शन करने के लिए इन्हें गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2025 से सम्मानित किया गया है।

इसके अतिरिक्त, झारखंड के राज्य CAPF नोडल पदाधिकारी के रूप में झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने में इनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें प्रशस्ति डिस्क एवं प्रमाण-पत्र (Commendation Disc & Certificate) प्रदान किया गया है।

लोकसभा एवं झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए इन्हें झारखंड के माननीय राज्यपाल महोदय की ओर से प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा में 16 वर्षों से अधिक की सेवा अवधि के दौरान पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में इनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए गृह विभाग तथा विभिन्न अन्य प्राधिकारियों की ओर इन्हें 30 से अधिक प्रशस्ति-पत्र एवं प्रशंसा-पत्र प्रदान मिला है।

इसके अलावा झारखंड के सारंडा वन क्षेत्र में वामपंथी उग्रवाद (LWE) के विरुद्ध संचालित अभियान के दौरान असाधारण साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व दक्षता एवं उल्लेखनीय कौशल का प्रदर्शन करने के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर इन्हें वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी है। सामान्य कृषक परिवार से आने वाले डी आई जी इंद्रजीत महथा को केंद्रीय गृह मंत्रालय से दक्षता पदक 2026 की घोषणा होने पर चंदन कियारी में खुशी की लहर है। चास चंदनकियारी बोकारो के समाजसेवी, बुद्धिजीवी ने इनके अदम्य साहस, समर्पण की प्रशंसा करते उज्जवल भविष्य की कामना की है। सांसद ढुल्लू महतो ने आई पी एस इंद्रजीत महथा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि चंदनकियारी का बेटा आई पी एस इंद्रजीत महथा ने क्षेत्र का नाम रौशन किया इनसे युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!