Jharkhand के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया 3 करोड़ की सहायता राशि

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में आए विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 3 करोड़ रुपये की सहायता दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि असम में आई विनाशकारी बाढ़ से उत्पन्न गंभीर संकट से मैं अत्यंत व्यथित हूँ। तथा इस आपदा में हुई जन-धन की अपूरणीय क्षति पर झारखंड की जनता की ओर से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।संकट की इस घड़ी में झारखंड सरकार और राज्य की जनता असम के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग की भावना से झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष, असम में ₹3 करोड़ मात्र की सहायता राशि का योगदान दिया है।

पत्र में कहा गया है कि मैं झारखंड के सभी सक्षम नागरिकों एवं संस्थाओं से भी आग्रह करता हूँ कि वे यथासंभव आगे बढ़कर असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता करें। संकट के इस समय एक-दूसरे का हाथ थामना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।असम के लोगों के धैर्य, साहस और सेवा-भाव को मेरा नमन। माँ कामाख्या से प्रार्थना है कि असम शीघ्र इस प्राकृतिक आपदा से उबरकर सामान्य जनजीवन की ओर लौटे।

मुझे विश्वास है कि सामूहिक प्रयासों से असम शीघ्र इस संकट से उबर जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर झारखंड हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा। झारखंड की जनता की ओर से असम के सभी प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!