Jharkhand: JSLPS की नई एचआर पॉलिसी लागू, 1300 अतिरिक्त पदों का होगा सृजन : मंत्री दीपिका पांडेय

Ranchi: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के कर्मियों के लिए लंबे इंतजार के बाद नई मानव संसाधन (एचआर) पॉलिसी लागू कर दी गई है। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर लागू इस नई व्यवस्था से करीब 13 साै अतिरिक्त पदों का सृजन होगा, जिससे रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे और संस्था की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

मंत्री ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि नई एचआर पॉलिसी जेएसएलपीएस कर्मियों के सुरक्षित, समृद्ध और खुशहाल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण आजीविका कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नई एचआर पॉलिसी के तहत एल-5 से एल-8 स्तर तक के कर्मियों के वेतन में 60 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। साथ ही लैपटॉप एवं संचार भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। पहली बार कर्मियों को शिक्षा भत्ता और व्यावसायिक विकास भत्ता का लाभ मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारी अब स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये तक का दावा कर सकेंगे।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था में पात्र कर्मियों को ग्रेच्युटी का लाभ भी मिलेगा। प्रखंड स्तर के कर्मियों के क्षेत्र भ्रमण भत्ते में वृद्धि की गई है,जबकि जिला स्तर के कर्मियों को भी क्षेत्र भ्रमण भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये तथा समूह मेडिक्लेम बीमा राशि 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!