
Lesliganj में भीषण एक्सीडेंट, 3 की हालत गंभीर
Palamu : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोटवा गांव में दो बाइक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ओरिया,चटकपुर और लोटवा गांव निवासी आनंद कुमार पासवान उम्र 25 वर्ष,नंदन कुमार पासवान उम्र 22 वर्ष और विवेक कुमार पासवान उम्र 27 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में घायल आनंद कुमार के परिजनों ने बताया कि आनंद कुमार बाइक पर सवार होकर अपने घर से घूमने के लिए निकला था।

इसी बीच रास्ते में लोटवा गांव स्थित पूर्व प्रमुख के घर के समीप उसकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर तीनो घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



