MMCH : अस्पताल में तांबा का पाइप चोरी करने वाला चोर को पुलिस ने चोरी के पाइप के साथ पकड़ा
आमजनों ने अस्पताल अधीक्षक से इस तरह के लोगों को अस्पताल से हटाने का आग्रह किया है
Palamu : अस्पताल में चोरी की घटना की खबर यूनाइटेड पलामू पोर्टल पर चलने के बाद मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अस्पताल प्रशासन और पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान एक्टिव हो गए और कुछ ही घंटे के अंदर एक चोर को कटे हुए तांबा के पाइप के साथ पकड़ शहर थाना की पुलिस को सौंप दिया है।मालूम हो कि मंगलवार की सुबह यूनाइटेड पलामू में एक खबर छपा था।

खबर यह था कि मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैंपस से बीती रात ऑक्सीजन प्लांट के तांबा के पाइप काट कर चोरों ने चोरी कर लिया है। खबर चलने के बाद अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान एक्टिव हुए और कुछ ही घंटे के बाद चोर को तांबा पाइप के साथ पकड़ लिया है।
पकड़े गए चोर से पुलिस शहर थाना में चोरी की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। बताते चले की जिस चोर को पुलिस चौकी की पुलिस ने पकड़ी है।वह चोर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बने करोड़ों की बिल्डिंग में रहता है।इस चोर का सारा परिवार इसी बिल्डिंग में रहता है।मानिए तो मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल चोरों नशेड़ियों का अड्डा बन गया है।आम लोगों ने अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया है कि इस तरह के लोगों को अस्पताल परिसर से हटाया जाए ताकि अस्पताल में चोरी की घटना दोबारा ना हो।




