Palamu : महिला से 4 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अरेस्ट, जेल

Palamu : पलामू पुलिस ने महिला से 4 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को अरेस्ट का जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादिनी ललिता देवी, पति- भोला साव पता- सलतुआ थाना- चैनपुर जिला- पलामू के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध इनके पंजाब एवं सिंध बैंक से 04 लाख रूपया निकालकर ले जाने के क्रम में शिवाजी मैदान जाने के रास्ते में एक गली से इनका पैसा छीनकर भाग जाने के आरोप में शहर थाना कांड संख्या 412/26 दिनांक 04/11/2026 धारा 304(2)/3(5) भा०द०वि० दर्ज कर वरीय पदाधिकारियों को आदेशानुसार त्वरित गति से अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन कर अनुसंधान एवं छापेमारी प्रारंभ की गई।

अनुसंधान के क्रम में दिनांक 06/11/2026 को हैदर अंसारी, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता निजाम अंसारी, ग्राम-कुदागा खुर्द पंचायत- बंदुआ पोस्ट- सेमरा, थाना- चैनपुर जिला- पलामू के अपराध स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर घटना में छीना गया 04 लाख रूपये बरामद किया गया तथा उक्त अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

हैदर अंसारी, उम्म्र करीब 25 वर्ष, पिता निजाम अंसारी, ग्राम-कुदागा खुर्द पंचायत- बंदुआ पोस्ट- सेमरा, थाना- चैनपुर जिला-पलामू ।

जप्त वस्तु/प्रदर्श

घटना में छीना गया 04 लाख रूपया ।

छापेमारी दल

  1. पु०नि० सह थाना प्रभारी, शहर थाना
  2. पु०अ०नि० श्रीराम शर्मा, शहर थाना
  3. पु०अ०नि० अनिल यादव
  4. शहर थाना रिजर्व गार्ड

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!