Palamu : नावा बाजार में पारा शिक्षक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू के नावा बाजार में एक पारा शिक्षक की अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है।मृतक की पहचान नावा बाजार थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी आफताब आलम के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया था।जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।




