PALAMU में सड़क दुर्घटनाओं में आई तेजी, अप्रैल में 44 सड़क दुर्घटना और 34 की मौत

Ranchi : Palamu के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अप्रैल माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बताया गया कि अप्रैल माह में जिले में कुल 44 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 34 लोगों की मृत्यु तथा 36 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

उपायुक्त ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए ब्रेथ एनलाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि अप्रैल माह में 629 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 566 वाहनों से 18 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में 369 चालकों पर कार्रवाई की गई, जबकि 267 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।

उपायुक्त ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। वहीं सिविल सर्जन को गुड सेमेरिटन से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में चतरा सांसद प्रतिनिधि ने पांकी एवं लेस्लीगंज क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी सहित सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थेे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!