अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के लातेहार प्रखंड अध्यक्ष बने राहुल पांडे

Latehar : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने राहुल पांडे को लातेहार प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन के निर्णय पर विश्वास व्यक्त किया।

समाज के लोगों ने कहा कि राहुल पांडे सामाजिक कार्यों में सक्रिय और समर्पित व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष राहुल पांडे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं ब्राह्मण समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि समाज की एकता को मजबूत करना, युवाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।इस अवसर पर लातेहार प्रखंड के ब्राह्मण समाज के लोगों ने राहुल पांडे को बधाई देते हुए उनके सफल एवं कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!