अधिवक्‍ता की पुत्री अन्‍नया ने बनी जिला थर्ड टॉपर, आइएएस बनने का है सपना

Latehar:लातेहार व्‍यवहार न्‍यायालय, लातेहार के वरीय अधिवक्‍ता सुनील कुमार के सिरिस्‍ता के अधिवक्‍ता अमीत कुमार गुप्‍ता की पुत्री अन्‍नया कुमारी ने इस वर्ष सीबीएसई 12 वीं विज्ञान संकाय की परीक्षा मे पीएम श्री केद्रीय विद्यालय में टॉप किया है।उसने जिला में तीसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है।अन्‍नया ने 88.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है।अधिवक्‍ता श्री गुप्‍ता ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की रही है।वर्ष 2024 की 10 वीं परीक्षा में भी अन्‍नया ने लड़कियों में जिला टॉप किया था।श्री गुप्‍ता ने बताया कि अन्‍नया ने कभी टयूशन नहीं ली।उसने स्‍वयं से परीक्षा की तैयारी की है।उसने मोबाइल में ऑनलाइन क्‍लास भी नहीं किया है।अन्‍नया ने बताया कि आइएएस बन कर देश की सेवा करना चाहती है।अन्‍नया की इस उपलब्धि पर उसके माता पिता ने उसे मुंह मीठा कर बधाई दी।वरीय अधिवक्‍ता सुनील कुमार,पत्रकार आशीष टैगोर व बद्री प्रसाद,संजय प्रजापति के अलावा श्री कुमार के सिरिस्‍ता के अधिवक्‍ता उपेंद्र प्रसाद, अस्मिता एक्‍का, ऋषभ रंजन व अमूल्‍या रंजन, श्‍यामदेव सिंह, जीतेंद्र कुमार, संदीप आदि ने अन्‍नया को बधाई दी है और उनके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!