अमरावती में एसटी बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 10 यात्री घायल

mumbai : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में दर्यापुर-अमरावती मार्ग पर लाखापुर गांव के पास गुरुवार सुबह महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) की बस और एक ट्रक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अमरावती उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन दर्यापुर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह लाखापुर फाटा के पास एसटी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर के बाद ट्रक चालक के पैर केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों और बचाव दल ने ट्रक का शीशा तोडक़र चालक को बाहर निकाला। दुर्घटना में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दर्यापुर पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल मृतक यात्री के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!