एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के सभी थानों में चला स्वच्छता अभियान

Latehar : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी थाना एवं पुलिस चौकियों (ओपी) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान थाना परिसरों की व्यापक साफ-सफाई की गई। साथ ही सरकारी अभिलेखों, फाइलों एवं उपकरणों के समुचित रख-रखाव और सैनिटाइजेशन का कार्य भी सुनिश्चित किया गया।इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के लिए थाना परिसर में स्वच्छ, सुलभ एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना तथा पुलिस कर्मियों के कार्यस्थल को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक बनाना है।लातेहार पुलिस ने कहा कि वह जनता की सेवा के साथ-साथ स्वच्छता और बेहतर कार्यसंस्कृति के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!