गढ़वा में भीषण सड़क दुर्घटना, 3 की मौत

Gadhwa : थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव निवासी कन्हाई उरांव के घर से टेंपो वाहन पर सवार करीब दस लोग नगर उंटारी की ओर शादी के संबंध में बातचीत करने जा रहे थे।

इसी दौरान दहेडीया जंगल के समीप तेज रफ्तार मालवाहक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर टेंपो से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पर सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, नगर उंटारी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान तीन लोगों के निधन की सूचना मिली है। मृतकों में 40 वर्षीय अवधेश उरांव, 11 वर्षीय अमित उरांव तथा मैजिक वाहन का चालक शामिल है। इस हृदयविदारक घटना की खबर फैलते ही छाताकुंड गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!