नावाडीह( गोनिया ) गिरनावर पुल के पास एक अज्ञात शव बरामद

बारियातू:थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह (गोनिया ) जाने वाली सड़क स्थित गिरनावर पुलिया के पास एक अज्ञात युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।रविवार के दोपहर में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिया के नीचे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान सदलबल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है।कि हत्या कंही और कर शव को यंहा फेंक दिया गया है। हाथ पीछे से बंधा हुआ है। जीभ बाहर निकला हुआ है। जींस व टी शर्ट पहने हुआ है। थाना प्रभारी रंजन ने कहा कि डॉग स्क्वायड पार्टी आने वाली है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।पुलिस अग्रेतर कारवाई में जुट गई है उन्होने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!