गढ़वा में मतदाता सूची से छेड़छाड़ का गंभीर मामला उजागर

रंका प्रखंड में बिना हस्ताक्षर वाले 269 फॉर्म-7 बरामद, झामुमो ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की

Gadhwa : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में अनाधिकृत हस्तक्षेप और गड़बड़ी का बड़ा आरोप लगाया है।गढ़वा जिला के रंका प्रखंड अंतर्गत एक दुकान से 269 की संख्या में बिना हस्ताक्षर के कंप्यूटर से भरे हुए प्रपत्र-7 (Form-7) भाजपा कार्यकर्त्ता शिव प्रसाद सोनी के पास पाए गए हैं। इन फॉर्मों में संबंधित मतदाताओं के विवरण पहले से दर्ज थे। जिसे बीएलओ के पास हस्ताक्षर कराने गया था, किन्तु गड़बड़ी की आशंका होते हि ग्रामवासियों के द्वारा उसे पकड़कर प्रशाशन को सुचना दिया गया, उसके बाद प्रशाशन गिरफ्तार कर थाना ले गयी।

इसके अतिरिक्त, खपरो पंचायत के बूथ संख्या 382 और 407 की मतदाता सूची तथा SIR से संबंधित महत्वपूर्ण सरकारी कागजात भाजपा विधायक श्री सत्येन्द्र नाथ तिवारी की प्रचार सामग्री वाले झोले में पाए जाने से पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान ने कहा कि विशेष रूप से अल्पसंख्यक मतदाताओं को पिछड़ा, दलित बहुल क्षेत्रों और पात्र मतदाताओं को निशाना बनाकर उनके नाम दुर्भावनापूर्ण तरीके से मतदाता सूची से हटाने का संगठित प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में सामने आई चुनावी अनियमितताओं के संदर्भ में इस मामले की गहराई से जांच अत्यंत आवश्यक है।श्री पासवान ने सवाल उठाया कि SIR से जुड़े गोपनीय सरकारी दस्तावेज किसी राजनीतिक दल अथवा उसके कार्यकर्ताओं तक कैसे पहुंचे। उन्होंने मांग की कि जांच पूरी होने तक केवल संदिग्ध या पूर्व-भरे फॉर्म-7 के आधार पर किसी भी वैध मतदाता का नाम न हटाया जाए।



झामुमों जिला सचिव शरीफ अंसारी जी नें मांग करते हुए कहा की रंका प्रखंड की खपरो पंचायत (बूथ सं 382, 407) से जुड़े पूर्व-भरे फॉर्म-7 के स्रोत और उन्हें तैयार कराने वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए स्वतंत्र जांच कराई जाए।
उक्त फॉर्म-7 के आधार पर प्राप्त सभी आपत्तियों और प्रक्रियाओं का पूरा रिकॉर्ड तत्काल सुरक्षित किया जाए। किसी भी मतदाता का नाम हटाने से पूर्व उसे विधिसम्मत सूचना दी जाए और अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर प्रदान किया जाए।
यदि जांच में किसी राजनीतिक दल, पदाधिकारी या कार्यकर्ता की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध निर्वाचन कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

संवाददाता सम्मेलन में इनकी रही उपस्थिति

संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम, केंद्रीय सदस्य मनोज ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह छोटू, जिला उपाध्यक्ष लल्लू राम, उपाध्यक्ष संजय काश्यकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य धनंजय तिवारी,झामुमों युवा मोर्चा प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, रशीद अंसारी और सुमित कुमार पाल सनी चंद्रवंशी, रंथा नायक, प्रियम सिंह, सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!