गाड़ी ग्राम में 5.5 फीट लंबा दुर्लभ व्हाइट कोबरा,उत्तम शर्मा द्वारा की गई रेस्क्यू ,सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

ramprit lohra @ united palamu

बारियातू : प्रखंड क्षेत्र के सदर पंचायत अंतर्गत गाड़ी ग्राम के लोदमदाग टोला में रविवार को बुधराम उरांव के घर के समीप खेत में करीब 5.5 फीट लंबा विशालकाय व्हाइट कोबरा दिखायी दिया।जिसे देखने के बाद आस पास के क्षेत्र मे हड़कंप मच गया, इस सफेद रंग के दुर्लभ और बड़े सांप को देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी।

किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय रेस्क्यूकर्ता उत्तम कुमार शर्मा को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उत्तम कुमार शर्मा ने काफी देर तक सावधानी पूर्व रेस्क्यू अभियान चलाया।

सांप के बड़े आकार और आक्रामक व्यवहार के कारण काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर्ता ने इस जहरीले कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यूकर्ता उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रफीगंज के निवासी हैं और वर्तमान में शिबला
पंचायत के बेसरा गांव में रहकर सांपों को बचाने का कार्य करते हैं उन्होंने बताया कि वह अब तक एक हजार से अधिक सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर चुके हैं, लेकिन अपने पूरे करियर में उन्होंने इतना विशाल व्हाइट कोबरा आज तक नहीं देखा था। यह सांप अत्यंत विषैला था, जिसके कारण इसे पकड़ने में काफी सावधानी और धैर्य बरतना पड़ा।

सफलतापूर्वक रेस्क्यू किये जाने के बाद इस दुर्लभव्हाइट कोबरा को आबादी से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। उत्तम कुमार ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि व्हाइट कोबरा बेहद जहरीला होता है। इसके डंसने पर अगर समय पर सही इलाज न मिले, तो जान जाना तय है। इसलिए लोगों को झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करने की अपील की, उन्होंने कहा कि पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाए , सांप काटने का एकमात्र इलाज एण्टी स्नेक वेनम होता है ,जो अस्पताल में उपलब्ध होता है, जिसे डाक्टर के देखरेख में दिया जाता है। आगे उन्होने कहा कि यदि कहीं भी जहरीला सांप दिखायी दे, तो उसे मारने या खुद पकड़ने का प्रयास न करे।

उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9934220566 पर सूचना देंने की अपील की ,ताकि सुरक्षित रेस्क्यु किया जा सके । इस पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके उमेश विश्वकर्मा, ईश्वरी विश्वकर्मा, सतीश उरांव, मो. अंजर ईकबाल ,टोटी पंसस मो ओजेफा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित मौजूद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!