चैनपुर में फायरिंग और चाकूबाजी, 3 घायल, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदूआ गांव में अज्ञात अपराधियों ने दो व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जबकि एक महिला को चाकू भी लगा है।

घायलों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के काराकाट बंदुआ गांव निवासी मकबूल मिया,सुलेमान मिया समीना बीबी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल के परिजनों ने बताया कि यह घटना लड़की के छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर हुई है।



