चैनपुर : विवाहिता का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदों गांव के परसाखाड़ जंगल में महिला का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संदर्भ में थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि बुधवार को परसाखाड़ निवासी रोहित परहिया की पत्नी कविता देवी उम्र 19 वर्षीय का शव उसके घर के जंगल स्थित एक पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका हुआ देखा गया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते चैनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। बताया जा रहा है कि शव काफी समय से लटका होने के कारण पूरी तरह काला पड़ गया था ओर उन्होंने बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत कैसे हुई इसकी छानबीन की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!