
छतरपुर : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत शिल्दाग बाकी नदी पूल के पास बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक नौडीहा बाजार प्रखंड के पंचायत बिशनपुर,जमुआ के जितेंद्र भुइयां पिता राजदेव भुइया बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया। मौके पर पहुंची छतरपुर पुलिस द्वारा शव को सड़क से किनारे किया गया। पुलिस ने जाम हटवाया और आगे करवाई में जुट गई।



