छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मनिका में भाजपाइयों ने किया चक्का जाम

Latehar : जेपीएससी परीक्षा में धांधली एवं दिनांक 10 अगस्त 2026 को छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया।भारतीय जनता पार्टी मनिका मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार के नेतृत्व में आज रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।बताते चले कि रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में नेशनल हाईवे-39 पर चक्का जाम किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने कहा कि झारखंड के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जेपीएससी परीक्षा में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए छात्रों की मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।चक्का जाम के कारण NH-39 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर दुबे, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, गंगेश्वर यादव, मंडल उपाध्यक्ष गायत्री देवी एवं मनोज कुमार यादव, मंडल महामंत्री धर्मजीत राय एवं संदीप उरांव, मंडल मंत्री अरुण ठाकुर, पचू प्रसाद, मुकेश राय एवं संतोष दुबे, कार्यालय मंत्री लव कुमार यादव, सह-कार्यालय मंत्री बिट्टू कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष अनुज कुमार पासवान,मंडल मीडिया प्रभारी विकास साहू,मीडिया सह-प्रभारी नंदन कुमार यादव, सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप यादव एवं दिलेश्वर यादव,आईटी सेल संयोजक अमन कुमार, बूथ अध्यक्ष अरविंद सिंह एवं कुमार यादव, अरविंद गुप्ता, अंकित कुमार, लव यादव, अनिल यादव, महेंद्र लोहार, प्रेमचंद यादव, बसंत राम एवं प्रेमनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!