जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ

Latehar : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया।

जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

प्रखंड मनिका के पंचायत बड़काडीह ग्राम हाटा के ग्रामीणों द्वारा जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध राशि वसूली किए जाने संबंधी आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर कई लोगों से अवैध रूप से राशि की वसूली की गई है। आवेदन में कथित रूप से प्रभावित लाभुकों एवं उनसे ली गई राशि का भी उल्लेख किया गया है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त संदीप कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में शिकायत सत्य पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा की जाए।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी सेवाओं एवं प्रमाण पत्रों के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या आमजन के साथ ठगी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में जांच पूरी कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आए। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!