जनहित के कार्यों को देंगे प्राथमिकता:राजेश प्रजापति

Latehar: लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं झारखंड विधानसभा के सचेतक प्रकाश राम ने बालूमाथ प्रखंड के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के लिए विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस संबंध में विधायक द्वारा उपायुक्त, लातेहार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई है।जारी पत्र के अनुसार बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत सेरेंगदा निवासी स्वर्गीय हरि प्रजापति के पुत्र राजेश प्रजापति को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। उन्हें विभागीय बैठकों में विधायक की अनुपस्थिति में भाग लेने तथा विभाग से संबंधित सूचना एवं सुझाव देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।विधायक प्रकाश राम ने उम्मीद जताई कि नवमनोनीत प्रतिनिधि क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे। इस नियुक्ति की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बालूमाथ को भी भेज दी गई है।नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि राजेश प्रजापति ने कहा कि विधायक प्रकाश राम ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। बालूमाथ प्रखंड की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए कार्य करूंगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!