
जिला पड़हा स्वशासन व्यवस्था का हुआ पुनर्गठन, नई जिला कमेटी गठित

Latehar : जिला पड़हा स्वशासन व्यवस्था का पुनर्गठन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों एवं सभी प्रखंडों से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से जिला कोर कमेटी एवं कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
पुनर्गठित जिला कमेटी में जिला बेल के रूप में बाणेश्वर उरांव, जिला दीवान रामलाल उरांव, कोषाध्यक्ष बहादुर उरांव, जिला कोटवार तेतर उरांव तथा जिला प्रवक्ता राजू उरांव को चुना गया।
वहीं, पड़हा संरक्षक के रूप में बिरसा मुंडा, राजनाथ उरांव, प्रभुदयाल उरांव, चमरू उरांव एवं धनलाल उरांव को जिम्मेदारी दी गई। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बलराम उरांव, तेतर उरांव एवं हरेन्द्र सिंह चेरो का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित जिला कमेटी के सदस्यों ने पड़हा स्वशासन व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से आगामी प्रखंड स्तरीय सम्मेलनों की तिथियां भी निर्धारित कीं। इसके तहत मनिका में 4 अक्टूबर, बरियातू में 11 अक्टूबर, हेरहंज में 15 अक्टूबर, चंदवा में 18 अक्टूबर तथा लातेहार में 25 अक्टूबर 2026 को प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पड़हा स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने, समाज में आपसी एकता एवं समन्वय बनाए रखने तथा सामाजिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने की दिशा में कार्य करने की बात कही।




