झारखंड के 7 जिलों में 16-17 अप्रैल को गरज के साथ हल्की बारिश का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, 16 और 17 अप्रैल को राज्य के सात जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में बारिश के आसार हैं, उनमें देवघर, गिरीडीह, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं।

हालांकि, राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। विशेष रूप से 17 से 19 अप्रैल के दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

इस समय राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में प्रचंड गर्मी का असर देखा जा रहा है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला में सबसे कम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही मौसम साफ रहा, जिससे लोगों को तेज गर्मी का एहसास हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान ऊंचा रहा। जमशेदपुर में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 39.8 और न्यूनतम 19.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 39.1 और न्यूनतम 19.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 39.4 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!