तालाब में डूबने से 2 मासूम बच्चियों की मौत, गढ़वा जिले के बंशीधर नगर में हुआ दर्दनाक हादसा

Gadhwa : गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कुम्बा गांव स्थित अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार सुबह तालाब में दोनों बच्चियों का शव मिलने के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पतरीहा कला गांव के हरिजन टोला निवासी राजू राम की 8 वर्षीय पुत्री प्रियंशु कुमारी तथा परमेश्वर राम की 10 वर्षीय पुत्री रेशमा कुमारी मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर से बहवा पहाड़ की ओर लकड़ी चुनने गई थीं। शाम तक जब दोनों बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। रातभर ग्रामीणों और परिजनों ने आसपास के इलाकों में उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह करीब 6 बजे गांव के कुछ बच्चे शौच के लिए तालाब की तरफ गए। इसी दौरान उन्होंने अकेलवा तालाब में दो शव तैरते देखा। यह दृश्य देखते ही बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों के शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!