दुर्गा पूजा को लेकर चंदवा व छिपादोहर में शांति समिति की बैठक आयोजित

Latehar : आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर दिन सोमवार 5 अक्टूबर 2026 को चंदवा एवं छिपादोहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी समेत शांति समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूजा समितियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से पूजा पंडालों में सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई।पुलिस अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। साथ ही, त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में आम लोगों से सहयोग की अपील की गई।

अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह तैयार है। सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!