नावाटोली : नशेड़ी भाई ने अपने छोटे भाई को ईट और चाकू से मारकर किया घायल, हालत गंभीर

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली में नशेड़ी बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को ईट और चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति नावाटोली निवासी अरबाज अंसारी ने बताया कि उसका बड़ा भाई नशा का आदी है। नशा के लिए जब उसे पैसा नहीं मिलता है तो वह अपने घर के सभी सदस्यों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। नशा के लिए वह प्रतिदिन परिजनों को प्रताड़ित करता है।घायल अरबाज अंसारी ने बताया कि वह शदिक चौक स्थित फल दुकान में काम करता है और दुकान में काम करके अपना जीवन बसर करता है।फल दुकान से मिला पैसा वह अपने घर में रखा था।ताकि साप्ताहिक लोन भर सके।

उसने बताया की मंगलवार को लोन का पैसा लेकर बड़ा भाई अरमान अली अपने दोस्तों के साथ नशा करने चला गया और सारा पैसा नशा करके उड़ा दिया। जब इसका विरोध अरबाज अंसारी ने किया तो बड़ा भाई अरमान अली अपने छोटे भाई अरबाज अंसारी को ईट और चाकू से सिर में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!