पलामू के कमिश्नर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Palamu : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पलामू पप्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

आयुक्त ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की आधारशिला है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी लोगों को प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर सारे प्रमंडलीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!