पलामू के नए पुलिस कप्तान के रूप में कपिल चौधरी ने दिया योगदान

Palamu : पलामू के नए पुलिस कप्तान के रूप में कपिल चौधरी ने शनिवार की शाम योगदान दिया। इस मौके पर पलामू के निवर्तमान एसपी रिश्मा रमेशन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इससे पूर्व पुलिस कप्तान कपिल चौधरी को सर्किट हाउस में सलामी दी गई।योगदान देने के बाद नए पुलिस कप्तान कपिल चौधरी ने पलामू में अपनी प्राथमिकताओं को बताया। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उग्रवाद और अपराध के सफाए के लिए भी वे काम करेंगे।

नए एसपी ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखना और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना उनके कार्य का मुख्य उद्देश्य रहेगा। कपिल चौधरी ने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, जनता से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।पलामू के नए पुलिस कप्तान कपिल चौधरी से यहां के लोगों को काफी अपेक्षाएं भी है।

पलामू में माफियागिरी चरम पर है। यहां बालू माफिया और जमीन माफियाओं का राज का कायम हो गया है। इन दोनों माफियाओं से नए पुलिस कप्तान को निपटाना होगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर जाम की समस्या से त्रस्त है। नई पुलिस कप्तान को यहां के लोगों को जाम से भी मुक्ति दिलाने के लिए पहल करना होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!