पलामू में आन-बान और शान से लहरा तिरंगा

Palamu : पलामू जिला मुख्यालय में आन-बान और शान से लहरा तिरंगा। स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झंडोतोलन किया और तिरंगे की सलामी ली। मौके पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद हम प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। यह 1947 के उस ऐतिहासिक क्षण का प्रतीक है, जब हमारा देश अंग्रेजों
के शासन से मुक्त हुआ था। हमारी स्वतंत्रता अंग्रेजों के औपनिवेशिक शासन के अंत और राष्ट्र के लिए एक नई
शुरुवात का प्रतीक है।


मंत्री ने कहा कि याद रखियेगा भारत की स्वतंत्रता हमें आसानी से नहीं मिली है। पूज्य महात्मा गांधी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मंगल पांडेय, खुदीराम बोस, डॉ. जाकिर हुसैन, अशफाक उल्ला खां, सदार बल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, बानो बेगम जैसे अन्य कई महान सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। मंत्री श्री किशोर ने कहा कि पलामू में विकास के कई कार्य किया जा रहे हैं। पलामू जिला प्रशासन विकास को तेज गति से आगे बढ़ा रहा है।

प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर में प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय  ने किया ध्वजारोहण। मौके पर डीआईजी किशोर कौशल, उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत,पलामू एसपी कपिल चौधरी, एसडीएम संजय पांडे सहित कई अधिकारी रहे मौजूद।

डीआईजी आवास में पलामू के डीआईजी किशोर कौशल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कई लोग  उपस्थित थे।पलामू डीसी और एसपी कपिल चौधरी ने अपने-अपने आवास पर ध्वजारोहण किया।

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक चले संघर्ष और बलिदान के बाद हमारे देश को आजादी मिली। देश को आजाद करने में लंबी लड़ाइयां लड़ी गई।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के यूथ ब्रिगेड और संत मरियम आवासीय विद्यालय के डायरेक्टर अविनाश देव ने अपनी आवासीय परिसर और स्कूल के कार्यालय में तिरंगा फहराया। उन्होंने मौके पर जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आजादी लंबी लड़ाई की देन है। हमारे देश के महापुरुषों ने आजादी के लिए अपने जनों की आहुति दी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!