पलामू: हमीदगंज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में किया गया ध्वजारोहण, छात्रों ने एक से बढ़कर एक नृत्य और नाटक प्रस्तुत किया
Palamu : मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सचिव राजीव रंजन ने ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने देशभक्ति के गीत, नृत्य व कविता की मनमोहक प्रस्तुति दीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति और नागपुरी के रंग में रंगे नाटक नृत्य की प्रस्तुति भी दी।

बच्चों के उत्साह और प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथियो ने छात्रों को देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह ने भी अपने उद्बोधन में बच्चों से शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान किया।अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन कक्षा सप्तम के छात्र ऋषभ सिंह और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक चितरंजन सिंह ने किया।
मौके पर विद्यालय के विभाग निरीक्षक अखिलेश मिश्र, राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख राजीव कुमार सिंह, शह सचिव कुमार रंजन,सीता राम सोनी,पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह,ब्रजेश कुमार,अंजनी सिन्हा,अजीत कुमार,उपेंद्र पाठक,अनूप कुमार,हिमांशु कुमार,रितेश कुमार, वेद प्रकाश,दीपक कुमार,सन्नी कुमार,प्रमोद कुमार, रंजना कुमारी,वंदना कुमारी,आराधना कुमारी, शिल्पा कुमारी सहित बच्चों के सैकड़ो अभिभावक मौजूद थे।




