पांकी में टला बड़ा हादसा, चलते हुए ई रिक्शा में अचानक लगी आग, बाल-बाल बच्चे यात्री
Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के बांदूबार-सलगस के बीच चलते हुए ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद ई रिक्शा पर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

इसके बाद किसी तरह जान बचाकर टेंपो से सभी यात्री निकल गए। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पांकी थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से ई रिक्शा में लगे आग को बुझाने में सफल रही।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि जिस तरह से ई रिक्शा में आग लगा था।यदि चालक और यात्री तत्परता और फुर्ती नहीं दिखाते तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।लोगों की जान भी जा सकती थी। वही ई रिक्शा में आग कैसे लगी पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।




