
पांकी में शव मिलने से फैला सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

Palamu : पलामू जिला स्थित पांकी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति का शव पांकी थाना की पुलिस ने बरामद किया है।वही परिजनों ने हत्या का आशंका जताया हैं।मृतक की पहचान पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी सूरज उरांव के पुत्र मनोज उरांव के रूप में की गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पांकी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर होकर बुरा हाल है।
इस संबंध में पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस को प्रतीत हुआ कि गला दबाकर सूरज की हत्या की गई है।
घटना के बाद पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।



