
बारियातु में फल व्यवसायी की हत्या का हुआ खुलासा: लूट के लिए गला घोंटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Latehar :बारियातु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नावाडीह स्थित एनएच-22 से करीब 200 मीटर दूर पुलिया के नीचे 10 मई 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। इस संबंध में चौकीदार के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध बारियातु थाना कांड संख्या 31/2026, दिनांक 10 मई 2026 को धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ के नेतृत्व में तकनीकी शाखा और बारियातु थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सफल उद्भेदन किया। सोशल मीडिया एवं तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से मृतक की पहचान शेख शदाकत अली (50 वर्ष), पिता शेख तबरक अली, ग्राम जंगल बोरी, पोस्ट नयाहाट, थाना खंडागिरी, जिला पुरी (उड़ीसा) के रूप में हुई।पुलिस जांच में पता चला कि मृतक सीआरपीएफ से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Voluntary Retirement) लेने के बाद अपनी पिकअप वाहन संख्या OD02DJ-0644 से फल, विशेषकर आम का व्यापार करते थे।लगातार छापेमारी और अनुसंधान के बाद पुलिस ने हत्या कर शव छिपाने के मामले में संलिप्त दो आरोपियों को 15 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—इकबाल अंसारी (30 वर्ष), पिता नेयामत अंसारी, ग्राम चीरी,अवध कुमार साहू उर्फ माधु, पिता बालमुकुंद साहू, ग्राम कमले, दोनों थाना कुडू, जिला लोहरदगा।
हत्या का क्या थी कारण।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक के साथ शराब एवं गांजा का सेवन किया।इसके बाद मृतक की पिकअप गाड़ी और उसमें लदे करीब एक लाख रुपये मूल्य के आम लूटने तथा उन्हें बेचकर पैसा कमाने की नीयत से हत्या की साजिश रची।
अपराध करने का तरीका।
आरोपियों ने मृतक को विश्वास में लेकर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से दोनों हाथ पीछे बांध दिए, हाथ की कलाई की नस काट दी तथा शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
बरामद सामान
- मृतक की महिंद्रा कंपनी की सफेद रंग की पिकअप वाहन (OD02DJ-0644)
- दो मोबाइल फोन।
- छापेमारी दल में शामिल रहे पुलिस पदाधिकारी
- पुअनि. रंजन कुमार पासवान, थाना प्रभारी, बारियातु थाना,अमित कुमार रविदास, बालूमाथ थाना।
अनुप कुमार, बारियातु थाना। जितेंद्र कुमार, बारियातु थाना।देवेंद्र कुमार, बालूमाथ थाना।धीरज कुमार सिंह, बालूमाथ थाना।अनुभव कुमार, बालूमाथ थाना।सअनि. छोटू पांडा, बारियातु थाना
दिनेश कुमार, बारियातु थाना।आरक्षी 582 राहुल पुबे, तकनीकी शाखा, लातेहार।बारियातु थाना रिजर्व गार्ड, चौकीदार एवं सहायक पुलिस बल।





