महिला के हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पति-पत्नी पर महिला की हत्या की साजिश रचने का आरोप

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के भगवती अस्पताल के पीछे झरना टोला में 26 अप्रैल 2026 को हुई अज्ञात महिला हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में दूसरा आरोपी, गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के बालेखांड़ गांव निवासी उपेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले 30 अप्रैल 2026 को उसकी पत्नी चंदा देवी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तकनीकी शाखा और शहर थाना की संयुक्त कार्रवाई में उपेन्द्र कुमार की गिरफ्तारी हुई।पुलिस के अनुसार, उपेन्द्र कुमार के खिलाफ लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत कई पुराने आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जांच अभी जारी है।

इस संबंध में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हत्याकांड के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। इस दौरान शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, एसआई  श्रीराम शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों व जवान उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!