महुआडांड़ में नई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

महुआडांड़: जिले के महुआडांड़ अनुमंडल में नई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) के रूप में पूजा कुमारी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर अनुमंडल क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर डीएसपी पूजा कुमारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

बाल श्रम, अवैध ऑटो संचालन व अपराध नियंत्रण पर रहेगी विशेष नजर।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को बाहर काम कराने ले जाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ऑटो चलाने वाले चालकों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नवपदस्थापित डीएसपी ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशा कारोबार पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। उन्होंने आम लोगों से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!