मेदिनीनगर शहर के वालिया कॉम्प्लेक्स में खुला R Launch सैलून का प्रीमियम ब्रांच

Palamu : शहर के थाना रोड स्थित वालिया कॉम्प्लेक्स में आर लॉन्च सैलून एंड अकादमी का उद्घाटन विधायक आलोक चौरसिया और अकादमी के संचालक बिरजू ठाकुर,राकेश यादव और मोहन यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मौके पर उपस्थित आर लॉन्च अकादमी के संचालक बिरजू ठाकुर ने बताया कि आर लॉन्च का यह सबसे उत्कृष्ट और सबसे ज्यादा कैपिसिटी वाला ब्रांच हैं। इसमें एक साथ आप पूरी फैमिली की साथ ब्यूटी व मेकअप सर्विस ले सकते है।उन्होंने कहा कि हमारा ब्रांच झारखंड बिहार सहित अन्य राज्यों में फैला हुआ है। जहां लोगों को फैमली ब्यूटी व मेकअप सर्विस की बेहतर सुविधा दी जाती है।उन्होंने कहा की हमारे ब्रांच में सभी तरह के हेयर ब्यूटी,फेस मेकप की सुविधा उपलब्ध है।वही मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को काफी सहूलियत होगी अब लोगों को ब्यूटी व मेकअप सर्विस के लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है।लोग अपने पूरे फैमिली के साथ आकर यहां पर ब्यूटी व मेकअप सर्विस का लाभ उठा सकते है।

मौके पर डिप्टी मेयर मनोज सिंह,कुलबीर सिंह वालिया,कुलबीर सिंह वालिया विधायक प्रतिनिधि मनोहर कुमार लाली, डायरेक्टर राकेश यादव,रोहन यादव,राज कुमार ठाकुर,आशीष कुमार,पवन कुमार,प्रियंका कुमारी,बिरजू ठाकुर,अशोक ठाकुर,प्रकाश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!