जन्माष्टमी पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
kolkatta : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्रीकृष्ण इस धरती पर अवतरित हुए थे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम और श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान से सभी का जीवन आलोकित हो।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लोकनाथ जयंती के अवसर पर भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने सभी के सुख, शांति और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए लोकनाथ जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पाल ने भी जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, ज्ञान, न्याय और धर्म के संदेश से सभी को सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिले। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो।



