मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल से ऑक्सीजन प्लांट के तांबा पाइप की चोरी, पुलिस चौकी के जवान बेखबर
PALAMU : मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने ऑक्सीजन प्लांट के तांबा के पाइप को काटकर चोरी कर लिया है।
मालूम हो की अस्पताल में पुलिस चौकी खुलने का मुख्य उद्देश्य था कि अस्पताल और अस्पताल के सामानों को सुरक्षित रखा जा सके। परंतु पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान लापरवाह बने बैठे हैं। जिसके कारण बीती रात अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में लगे तांबा के ऑक्सीजन पाइप को चोरों ने आसानी से काट कर चोरी कर लिया। इन दिनों मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल नशेड़ियों का अड्डा बन गया है।जिसके कारण आए दिन यहां चोरी की घटना हो रही है।

अस्पताल कर्मियों ने बताया कि अस्पताल परिसर में अक्सर नशेड़ी पाकिटमार और चोर घूमते रहते हैं और अस्पताल के कीमती सामानों पर वह नजर बनाए रहते हैं।जैसे ही उनको मौका मिलता है वह उस कीमती समान की चोरी कर आसानी से अस्पताल से फरार जाते हैं।इन नशेड़ियों और चोरों के वजह से अस्पताल में भर्ती मरीज भी सुरक्षित नहीं है। हमेशा अस्पताल से सुनने को मिलता है कि किसी मरीज का मोबाइल चोरी हो गया तो किसी का पैसा चोरी हो गई है। इस तरह की घटना अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।




