मोहम्मदगंज : छठ महापर्व पर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी ने छठ ब्रतियो के बीच किया फल का वितरण
Palamu : छठ पर्व के पावन अवसर पर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन और एसआई बाल कृष्णा ने छठ व्रतियों के बीच फल का वितरण किया। वहीं मौके पर उपस्थित मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है.

इस महापर्व में सेवा और सहयोग की भावना का विशेष महत्व है. छठ व्रतियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान पुलिस प्रशासन भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाता है।




