
मोहम्मदगंज : पेड़ से टकराया बाइक, दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
Palamu : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के लोटपोरी गांव में गुरुवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।जिसने तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमही गांव निवासी सुपेंद्र मेहता के पुत्र सुजीत कुमार मेहता उम्र (16) और डंडिला गांव निवासी रूपन यादव के पुत्र मंजीत यादव के रूप में की गई है।वहीं घायल युवक अमही गांव निवासी मंदीप यादव के पुत्र मंटू कुमार का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है।
जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।इसी बीच लोटपोरी गांव के समीप उनका बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण यह हादसा हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर मोहम्मदगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




