रांची के रेडिशन ब्‍लू होटल में सम्‍मानित होंगे बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद

Latehar : जिला मुख्‍यालय के बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद को 25 सितंबर को रांची के रेडिशन ब्‍लू होटल में झारखंड के राज्‍यपाल के द्वारा सम्‍मानित किया जायेगा।बद्री प्रसाद को द आइकोनिक ब्रांड ऑफ बिहार एंड झारखंड कार्यक्रम के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से झारखंड प्रदेश से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।श्री प्रसाद झारखंड से एकलौते प्रतिनिधि हैं।

बता दें कि बद्री प्रसाद ने वर्ष 2000 में डाल्टगंज शाखा में एक बीमा सलाहकार के रूप में भारतीय जीवन बीमा निगम की सेवा ज्वाइन की थी।पहले ही वर्ष में उन्‍होने तीन करोड़ रूपये का व्‍यवसाय किया था और एलआसी में चर्चा में आये थे।

इसके बाद उन्‍होने बहुत कम समय में वर्ष 2005 में एजेंट्स के लिए चेयरमैन क्लब और फिर वर्ष 2015 में एजेंट्स के लिए कॉर्पोरेट क्लब की सदस्यता प्राप्त कर ली।एलआईसी की अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने पिछले 19 वर्षों से (2007 से) प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिलियन डॉलर राउंड टेबल (एमडीआरटी) के सदस्य के रूप में भी अपनी योग्यता साबित की है।

पिछले 12 वर्षों से (2014 से) कोर्ट ऑफ़ द टेबल (सीओटी) की योग्यता भी प्राप्त कर रहे हैं।आज बद्री प्रसाद के लगभग नौ हजार धारकों का विशाल समूह है।श्री प्रसाद को उनकी उपलब्धि के लिए आस्‍ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया और अन्‍य कई देशों में भी एलआइसी के द्वारा सम्‍मानित किया जा चुका है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!