
राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम दिशोम गुरु प्रतिमा स्थापना स्थल का किया निरीक्षण
Latehar : राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम रविवार को लातेहार जिले के किनामाड़ पहुंचे, जहां आगामी 4 अगस्त 2026 को झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने प्रतिमा स्थापना स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से कार्यक्रम को गरिमामय, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष, त्याग और झारखंड की अस्मिता के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और संघर्षों की याद दिलाती रहेगी।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।
इस अवसर पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष झामुमो नेता प्रभात कुमार,अरुण कुमार दुबे,सुदामा प्रसाद, झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव,युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित पांडेय, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, विशाल कुमार,कौशल पाण्डेय,राहुल गुप्ता,रिशु राज गुप्ता, संतोष यादव,राजन प्रसाद,विवेक कुमार, मनोज उरांव, मुनाजिर अंसारी, वारिश अंसारी, सरफराज अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने 4 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रतिमा अनावरण एवं श्रद्धांजलि समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया।




