लातेहार के पावरलिफ्टर प्रिंस को मिली सफलता, उपायुक्त ने किया सम्मानित

Latehar :हाल ही में झारखंड में आयोजित स्टेट और नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में लातेहार जिले का नाम रोशन करने वाले विजेता खिलाड़ी आसिफ अली प्रिंस को उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया।
रांची के गुरुनानक स्कूल के पीपी कंपाउंड में आयोजित झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राज्य भर से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।इस प्रतियोगिता में लातेहार के प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया और जिले को गौरवान्वित किया।सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त संदीप कुमार ने प्रिंस को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करेगा।

उपायुक्त ने प्रिंस के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।गौरतलब है कि आसिफ अली प्रिंस जिले के भारत माता भवन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित जिम सेंटर के ट्रेनर भी हैं।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार,जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन,गोपनीय पदाधिकारी श्रेयांस समेत अन्य उपस्थित थें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!