
लातेहार पुलिस का समकालीन अभियान, 6 फरार अभियुक्त गिरफ्तार, 25 गैर-जमानती वारंट का निष्पादन
Latehar : पुलिस अधीक्षक, लातेहार के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 3 अक्टूबर की रात 12 बजे से 4 अक्टूबर की रात 12 बजे तक विशेष समकालीन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं, विभिन्न मामलों से संबंधित 25 गैर-जमानती वारंट (NBW) का निष्पादन किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं वारंटों के निष्पादन को लेकर लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।





