
लातेहार में विधि व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता : एसडीओ दिनेश कुमार
Sanjay prajapati @ united palamu
Latehar : नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिनेश कुमार ने कहा है कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान किया जाएगा।नवपदस्थापित एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि लोगों के सहयोग से प्रशासनिक कार्यों का प्रभावी ढंग से निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा तथा आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा।
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के तहत जरूरतमंद एवं वंचित लोगों को न्याय दिलाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।एसडीओ ने कहा कि आम जनता का विश्वास प्रशासन की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन को सहयोग करने और किसी भी समस्या की जानकारी सीधे प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।





