
विनीत तिवारी के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च
Palamu : विनीत तिवारी के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर रेड़मा चौक से लेकर के छःमुहान तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में भाकपा जिला सचिव रुचिर तिवारी के अलावा डिप्टी मेयर मनोज सिंह, नसीम राइन, रामराज तिवारी, आजाद पार्टी के अजय सिंह चेरो, विकास दुबे, करुणा शंकर तिवारी, दयाशंकर तिवारी, जितेंद्र सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, सदानंद त्रिपुरारी तिवारी, सुरेंद्र तिवारी , अजय कुमार द्विवेदी सहित सैकड़ो लोग थे।

सभी ने नारा लगाया : विनीत तिवारी के हत्यारे को गिरफ्तार करो, हत्यारे को फांसी दो, शहर के बुद्धिजीवी चुप्पी तोड़ो, पुलिस प्रशासन नींद से जागो, माफिया राज नहीं चलेगा, भूमि माफिया होश में आओ।
विदित है कि पिछले दिनों विनीत तिवारी की निर्मम हत्या उसके घर के पास से अपहरण करके कर दिया गया था।लेकिन आज तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही साथ कैंडल मार्च में यह भी मांग किया गया कि अपराधियों की संपत्ति को कुर्क करके जप्त किया जाए।




